विधायक ने किया दोगोला कार्यक्रम का उद्घाटन
Updated at : 05 Apr 2025 5:26 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के गेंद बिगहा गांव में चैती छठ व्रत के समापन के मौके पर दोगोला मुकाबला का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
गुरारू.
प्रखंड के गेंद बिगहा गांव में चैती छठ व्रत के समापन के मौके पर दोगोला मुकाबला का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन गुरुआ विधायक विनय कुमार यादव, जिला पार्षद बालेश्वर प्रसाद, जाप के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद यादव, राजद नेता संजू यादव, विधायक प्रतिनिधि दीपू यादव व भाजपा नेता डॉ लालजी यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान गया के कलाकार रामजी यादव एवं औरंगाबाद के कलाकार विनोद हलचल के बीच जोरदार दोगोला मुकाबला हुआ. इसका आनंद दर्शकों ने पूरी रात गर्मजोशी के साथ उठाया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय कुमार ने बताया कि दोगोला मुकाबला जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम होने से गांव में आपसी भाईचारा कायम रहता है. इस मौके पर युवा नेता शशांक कुमार मोनू, राजद नेता संजय यादव, कोंची मुखिया प्रतिनिधि जयंत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता रितेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




