युवती को सकुशल किया बरामद, भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

गुरुआ थाना.
Gaya Ji News : पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया.
Gaya Ji News : (प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट)
गुरुआ थाना क्षेत्र के मिशिर बिगहा गांव निवासी पंकज कुमार को युवती को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी युवक के साथ युवती को भी सकुशल बरामद कर लिया है.
जानकारी के अनुसार, युवती के परिजनों ने गुरुआ थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था और न्याय की गुहार लगाई थी. आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की.
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई
तकनीकी साक्ष्यों और प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया तथा युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया. बरामदगी के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.
थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि युवती को न्यायालय में प्रस्तुत कर उसका बयान दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के तहत दर्ज कराया जाएगा. इसके बाद न्यायालय के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.
मामले की जांच जारी है
उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर पुलिस की नजर बनी हुई है. पुलिस की इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है. वहीं, घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.
पुलिस ने लोगों से कानून का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है.
Also Read: गयाजी की नैना कुमारी का देश में बजा डंका: राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 के लिए हुआ चयन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.
विशेषज्ञता
राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.
पत्रकारिता अनुभव
राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.
शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










