नाबालिग का अपहरण कर ईंट-भट्ठे पर बंधक बना दो दिनों तक दुष्कर्म

इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से दो लोगों के द्वारा एक नाबालिग युवती को घर से उठाकर दो दिनों तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है.
इमामगंज. इमामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से दो लोगों के द्वारा एक नाबालिग युवती को घर से उठाकर दो दिनों तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला प्रकाश में आया है. इमामगंज डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि एक जुलाई की रात एक बाइक पर दो लोग सवार होकर आये व नाबालिग युवती को घर से उठाकर अपने साथ ले गये. बसेता ईंट-भट्ठे के नजदीक युवती के साथ में दो दिनों तक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. तीसरे दिन बदमाशों ने डरा-धमका कर युवती को घर भेज दिया. घटना के बाद युवती ने परिजनों को अपनी आपबीती कहानी सुनायी. उसके बाद दोनों के बीच आपस में समझौते की बात चलने लगी. समझौता नहीं होने पर नाबालिग के परिजन थाने में आये व थानाध्यक्ष अमित कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. आवेदन मिलने के एक घंटा के अंदर मुख्य आरोपित पप्पू सिंह का मोबाइल फोन ट्रेस किया गया तो बांकेबाजार लोकेशन मिला. उसके बाद आरोपित का मोबाइल बंद पाया गया. पुलिस अपने स्तर से जांच में जुटी रही. इसी बीच गया शहर के रामपुर थाने की पुलिस के सहयोग से सिकड़िया मोड़ के आसपास से पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया. आरोपित से पूछताछ में अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है. उसे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है. डीएसपी ने बताया कि इस मामले में पीड़िता की मां ने दो लोगों को नामजद एवं एक अज्ञात व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. घटनास्थल पर एफएसएल के अधिकारियों पहुंच कर नमूने एकत्रित्र किये. इधर, थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल भेजा गया है. उसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




