दवा खरीदने गयी नाबालिग के साथ वजीरगंज में सामूहिक दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Jun 2024 10:58 PM
मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने बहला-फुसलाकर वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया. इस दौरान विरोध करने पर आरोपितों द्वारा मारपीट की गयी.
वजीरगंज. मोहड़ा प्रखंड क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने बहला-फुसलाकर वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक मकान में ले जाकर दुष्कर्म किया. इस दौरान विरोध करने पर आरोपितों द्वारा मारपीट की गयी. पीड़ित लड़की ने बताया कि वह वजीरगंज दवाई लाने के लिए अपने घर से अकेले गयी थी. रास्ते से ही दोनों युवक पीछा कर रहे थे. मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने गयी तो वहां भी दोनों लड़के पीछा करते हुए पहुंच गये. दवाई लेने के बाद जब बाहर निकली, तो बोला कि चलो घर छोड़ देते हैं. मैंने कहा कि मुझे घर नहीं जाना है. दीदी के यहां जाऊंगी. इसके बाद दोनों ने बोला कि चलो छोड़ देते हैं. गांव का लड़का रहने के कारण उसके साथ बैठ गयी. बैठाने के बाद वह तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल चलाते हुए गया वाले रोड में ले जाकर एक मकान में ले गया और वहां डरा धमका कर बारी बारी से रेप किया. विरोध करने पर मारपीट भी की और किसी को नही बताने के लिए बोला. रेप करने के बाद दोनों युवकों ने नाबालिग को मोटरसाइकिल पर बैठाकर उसकी दीदी के घर जाने के लिए छोड़कर फरार हो गये. इसके बाद पीड़ित लड़की ने सारी जानकारी अपनी दीदी को दी. उसके परिजन अतरी थाना पहुंचकर आवेदन दिया. घटना स्थल वजीरगंज होने के कारण उसे वजीरगंज थाना भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










