ePaper

विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष से पूछताछ

Updated at : 19 Jan 2026 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष से पूछताछ

महिला को अस्पताल में छोड़ बाइक सवार फरार

विज्ञापन

महिला को अस्पताल में छोड़ बाइक सवार फरार प्रतिनिधि, कोंचु थाना क्षेत्र के खैरा गांव में 20 वर्षीय विवाहिता शांति देवी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सोमवार को सामने आया है. धर्मेंद्र यादव की पत्नी शांति देवी को गुरारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बाइक सवार छोड़ कर फरार हो गया था. डाक्टरों ने इलाज शुरू किया. लेकिन, इससे पहले उसकी मौत हो गयी. शांति देवी का मायका आंती थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में है. वह राधे यादव की पुत्री थी. मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से लिखित शिकायत की है. इसके बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. बताया जाता है कि धर्मेंद्र यादव की पहली पत्नी की मौत कुछ वर्ष पूर्व प्रसव के दौरान हो गयी थी, जबकि उनके जुड़वा बच्चे सुरक्षित हैं. इसके बाद धर्मेंद्र की शादी उसकी शाली शांति देवी से हुई थी, जिससे एक पुत्र है. थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन