गया जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द

Updated at : 27 Jan 2025 10:55 PM (IST)
विज्ञापन
गया जंक्शन से गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द

गया न्यूज : पूछताछ कार्यालय व रिजर्वेशन काउंटर से दी जा रहीं जानकारियां

विज्ञापन

गया न्यूज : पूछताछ कार्यालय व रिजर्वेशन काउंटर से दी जा रहीं जानकारियां

गया़

गया रेलवे स्टेशन से होकर प्रयागराज जानेवाली कई ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तिथियों में रद्द कर दिया गया है. इस संबंध में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया कि किसी बस गया रेलवे स्टेशन से होकर प्रयागराज जानेवाली कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है. वहीं कुछ ट्रेनों का परिचालन दूसरे मार्गों से होगा. उन्होंने बताया कि प्रयागराज स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों के ठहराव को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है. रेलयात्रियों को कंट्रोल रूम, पूछताछ कार्यालय व रिजर्वेशन काउंटर से ट्रेनों के बारे में जानकारियां दी जा रही हैं.

ये ट्रेनें नहीं जायेंगी प्रयागराज स्टेशन

28 जनवरी व दो फरवरी को गाड़ी संख्या 12801 पुरी-नयी दिल्ली एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

28 जनवरी को जोधपुर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

29 जनवरी को गाड़ी संख्या 12816 आनंद विहार टर्मिनल-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

28 जनवरी और दो फरवरी को कालका-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

दो फरवरी को गाड़ी संखा 22308 बीकानेर–हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

दूसरे मार्गाें से चलेंगी ये ट्रेनें

29 जनवरी को गाड़ी संख्या 12330 आनंद विहार टर्मिनल-सियालदह एक्सप्रेस, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ चारबाग, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी.

दो फरवरी को गाड़ी 12380 अमृतसर- सियालदह एक्सप्रेस भी बदले मार्ग से चलेगी.

28 जनवरी को गाड़ी संख्या 12329 सियालदह-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस पंडित दीनदयाल उपाध्याय, वाराणसी, जंघई, उन्नाव, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी.

29 व 30 जनवरी, दो और चार फरवरी को नयी दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस प्रयागराज, प्रयागराज रामबाग-पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते से चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन