तुतुरखी गांव में सियार के हमले में कई लोग जख्मी
Updated at : 25 Jul 2024 5:54 PM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के तुतुरखी गांव में गुरुवार को जंगली सियार द्वारा ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया गया. इसमें कई लोग जख्मी हो गये. सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है.
विज्ञापन
कोंच.
प्रखंड के तुतुरखी गांव में गुरुवार को जंगली सियार द्वारा ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया गया. इसमें कई लोग जख्मी हो गये. सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, तुतुरखी गांव के कुछ लोग घर के बाहर बैठे हुए थे. तभी खेत से निकलकर सियारों द्वारा उन लोगों पर हमला कर दिया गया. इसमें पुरुषोत्तम कुमार, राजेंद्र सिंह और विक्की कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गये. शोरगुल सुन ग्रामीणों का जुटना शुरू हो गया. इसके बाद सियार वापस खेत में लौट गये. सभी का सामुदायिक स्वास्थ्य के चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




