ePaper

वजीरगंज में कांग्रेस कार्यकताओं को बूथ जीतने का मंत्र

Updated at : 30 Sep 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
वजीरगंज में कांग्रेस कार्यकताओं को बूथ जीतने का मंत्र

वजीरगंज में मंगलवार को कांग्रेस के बीएलए टू, पंचायत अध्यक्ष और सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

वजीरगंज.वजीरगंज में मंगलवार को कांग्रेस के बीएलए टू, पंचायत अध्यक्ष और सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने और अपनी जिम्मेदारी निभाने पर जोर दिया गया. कांग्रेस नेता डॉ शशिशेखर सिंह ने बताया कि घर-घर अधिकार योजना के तहत वजीरगंज में लगभग 15 हजार फॉर्म भरे जा चुके हैं. उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर माई-बहन योजना के तहत 25 सौ रुपये, भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन, बच्चों के लिए टैबलेट और 25 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जायेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि एक सप्ताह के अंदर अपने बूथों का निरीक्षण करें और बाकी फॉर्म जल्द से जल्द भरवाएं. बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सतीश सिंह, रामाश्रय सिंह, मिथलेश शर्मा, मो. खालिक, विजय यादव, राजेश्वर प्रसाद, साधुशरण सिंह, शैलेंद्र दास, कुमार रुपेंद्र प्रताप, नरेश पंडित, तपेश्वर पुरी, मनोज सिंह सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन