लावारिस हालत में मिली शराब, धंधेबाज फरार

आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को गया-कोडरमा रेलखंड स्थित रेलवे लाइन के किनारे से 50 बोतल देसी शराब लावारिस हालत में जब्त की.
गया. आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को गया-कोडरमा रेलखंड स्थित रेलवे लाइन के किनारे से 50 बोतल देसी शराब लावारिस हालत में जब्त की. हालांकि, शराब धंधेबाज भागने में सफल हो गये. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गया-कोडरमा रेलखंड पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान रेलवे लाइन के किनारे एक बैग देखा गया. बैग के बारे में रेलयात्रियों से पूछताछ की गयी. लेकिन, किसी ने कुछ नहीं बताया. पुलिस की मौजूदगी में बैग को खोला गया तो उसमें 50 बोतल देसी शराब पायी गयी. शराब को जब्त करते हुए रेल थाने में अज्ञात धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




