Gaya News : एएनएमएमसीएच में 12 से 17 मार्च तक सभी डॉक्टरों व कर्मियों की छुट्टी रद्द

Updated at : 05 Mar 2025 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : एएनएमएमसीएच में 12 से 17 मार्च तक सभी डॉक्टरों व कर्मियों की छुट्टी रद्द

Gaya News : होली पर्व का देखते हुए जिले के अस्पतालों में व्यवस्था काे चाक-चौबंद किया जा रहा है. संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि दवा व अन्य तरह के सामग्रियों को पहले से जरूरत के अनुरूप मंगवा लिया जाये.

विज्ञापन

गया. होली पर्व का देखते हुए जिले के अस्पतालों में व्यवस्था काे चाक-चौबंद किया जा रहा है. संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि दवा व अन्य तरह के सामग्रियों को पहले से जरूरत के अनुरूप मंगवा लिया जाये, ताकि पर्व के दौरान किसी तरह की विषम परिस्थिति आने पर उससे आसानी से निबटा जा सके. प्रखंडों में पीएचसी के साथ दो अनुमंडल अस्पताल व जिले में प्रभावती, सदर हॉस्पिटल के साथ एएनएमएमसीएच में इलाज की व्यवस्था 24 घंटे दी जाती है. स्वास्थ्य विभाग के डीपीएम नीलेश कुमार ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों में होली को लेकर तैयारी पूरी की जा रही है. लोगों को विश्वास दिलाया जाता है कि पर्व के दौरान किसी तरह की विषम परिस्थिति आने पर संभाल लिया जायेगा. सभी अस्पतालों में दवा, एंबुलेंस, डॉक्टर के साथ अन्य कर्मचारियों की तैनाती की व्यवस्था कर दी गयी है. होली पर्व के दौरान सभी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर व कर्मियों की छुट्टी रद्द रहेगी. एएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ केके सिन्हा ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए 12 से 17 मार्च तक सभी डॉक्टर व कर्मियों की छुट्टी रद्द रहेगी. 14 व 15 मार्च को तीनों पालियों में स्वास्थ्य प्रबंधक तैनात रहेंगे. भंडार के चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि किसी भी हाल में इस दौरान दवा की कमी नहीं होनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन