वजीरगंज की सिन्हा कॉलोनी में हुई कुर्ताफाड़ होली

वजीरगंज के गांव व शहर शुक्रवार एवं शनिवार को होली के रंगों एवं फगुआ के राग में सराबोर रहे. इस दरम्यान पुलिस व प्रशासन तो मुस्तैद थे स्थानीय समाजसेवियों ने भी होली को शांतिपूर्वक मनाने में भरपूर सहयोग दिया.
वजीरगंज. वजीरगंज के गांव व शहर शुक्रवार एवं शनिवार को होली के रंगों एवं फगुआ के राग में सराबोर रहे. इस दरम्यान पुलिस व प्रशासन तो मुस्तैद थे स्थानीय समाजसेवियों ने भी होली को शांतिपूर्वक मनाने में भरपूर सहयोग दिया. गुरुवार की रात होलिका दहन के बाद आंतर के बावजूद शुक्रवार से ही होली शुरू हो गयी, जो रविवार तक बुढ़वा होली में झुमटा तक चली. वैसे कुर्ताफाड़ एवं कादो होली का प्रचलन भी बढ़ गया है. वजीरगंज के कई जगहों पर कादो और कपड़ा फाड़ होली देखी गयी. थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा व बीडीओ प्रभाकर सिंह ने शांतिपूर्वक होली मनाने के लिए धन्यवाद दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




