27 बोतल विदेशी शराब के साथ कोडरमा का युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
27 बोतल विदेशी शराब के साथ कोडरमा का युवक गिरफ्तार

गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म के पास महिला शौचालय के नजदीक बुधवार को रेल पुलिस की टीम ने विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

गया जी. गया रेलवे स्टेशन स्थित एक नंबर प्लेटफॉर्म के पास महिला शौचालय के नजदीक बुधवार को रेल पुलिस की टीम ने विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान कोडरमा जिले के झुमरी तिलैया थाना क्षेत्र के बजरंग नगर के रहनेवाले प्रिंस कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में जीआरपी के पुलिस निरीक्षक सह रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को तेजी से भागते हुए देखा गया. त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला शौचालय के पास उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक के पास से 27 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी है. गिरफ्तार युवक के खिलाफ रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन