जीतन राम मांझी पर हमला करने वाला मास्टरमाइंड जहानाबाद से गिरफ्तार, रिश्तेदार के घर से पुलिस ने पकड़ा

जीतन राम मांझी
Jitan Ram Manjhi: गयाजी के खिजरसराय में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर हुए रोड़ेबाजी हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घटना के मुख्य आरोपी मनीष यादव को जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के गराई बीघा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है.
Jitan Ram Manjhi: (गया जी से अमिताभ रंजन की रिपोर्ट)
गयाजी के खिजरसराय में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर हुए रोड़ेबाजी हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घटना के मुख्य आरोपी मनीष यादव को जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के गराई बीघा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी घटना के बाद अपनी पहचान छिपाकर रिश्तेदार के यहां रह रहा था. पुलिस अब उससे पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.
निजी विद्यालय के कार्यक्रम में हुआ था हमला
जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी खिजरसराय के एक निजी विद्यालय में आयोजित समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान उन पर रोड़ेबाजी की घटना हुई थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया था. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी थी.
कहां से हुई गिरफ्तारी
पुलिस जांच में मुख्य आरोपी के रूप में सामने आए मनीष यादव को जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के गराई बीघा गांव से गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया था और अपनी पहचान छिपाकर एक रिश्तेदार के घर रह रहा था. इस मामले में पुलिस ने घटना के समय ही दो नाबालिग आरोपितों को हिरासत में ले लिया था. हालांकि मनीष यादव मौके से फरार होने में सफल रहा था. उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी, जिसके बाद पुलिस को यह सफलता मिली.
हमले के पीछे साजिश की भी हो रही जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान दो आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद भी एक बार फिर मंच की ओर रोड़ा फेंका गया था, जिससे हमले की सुनियोजित प्रकृति की आशंका जताई जा रही है. इसी वजह से पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना के पीछे किसी अन्य व्यक्ति या समूह की भूमिका तो नहीं थी.
आरोपित से पूछताछ जारी
खिजरसराय थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमले की योजना कैसे बनाई गई, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे तथा घटना के पीछे की वास्तविक मंशा क्या थी. अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: गयाजी दौरे पर आज प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा, 20 सूत्री और नागरिक परिषद की मीटिंग में होंगे शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By साक्षी कुमारी
साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










