गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ जहानाबाद का युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
गया जंक्शन पर चोरी के मोबाइल के साथ जहानाबाद का युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने मंगलवार को गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

गया जी. ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने मंगलवार को गया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक से एक युवक को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया. युवक की पहचान जहानाबाद निवासी सन्नी कुमार टीमला के रूप में हुई. जांच के दौरान रोहतास निवासी यात्री अजीत कुमार ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 12371 से सासाराम जा रहे थे, तभी चढ़ने के दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया. तलाशी में युवक के पास से वही मोबाइल बरामद हुआ. जीआरपी ने यात्री की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन