अकोथरा में हुई जनसुराज की सभा, रोजगार व शिक्षा के मद्दे पर चर्चा

Published by : Roshan Kumar Updated At : 20 Aug 2025 7:16 PM

विज्ञापन

जनसुराज पार्टी द्वारा चिलोर पंचायत के अकोथरा गांव में सभा का आयोजन किया गया. इसका संचालन रविरंजन उर्फ छोटे दांगी ने किया.

विज्ञापन

गुरुआ. जनसुराज पार्टी द्वारा चिलोर पंचायत के अकोथरा गांव में सभा का आयोजन किया गया. इसका संचालन रविरंजन उर्फ छोटे दांगी ने किया. सभा में जन सुराज पार्टी के कामता पासवान (गुरुआ विधानसभा सह प्रभारी), कौलेश्वर पासवान (गुरारू प्रखंड अध्यक्ष), प्रेम कुमार (प्रखंड युवा अध्यक्ष), वरुण कुमार (विधानसभा सह प्रभारी), संजय यादव भी उपस्थित रहे. सभा में ग्रामीण क्षेत्र से 200 से अधिक लोगों ने भाग लिया. जनसभा को संबोधित करते हुए रवि रंजन ने इस बार के विधानसभा चुनाव में गुरुआ विधानसभा की जनता से जाति, धर्म से ऊपर उठ कर, बिहार के विकास को मद्देनजर वोट करने की अपील की और कहा कि शिक्षा और रोजगार के लिए अपना वोट करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन