सोना लूटकांड में केस के आइयू सस्पेंड

हावड़ा-जोधपुर बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हुई थी लूटपाट
हावड़ा-जोधपुर बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में हुई थी लूटपाट
केस में लीपापोती करने के आरोप में गिरी गाजमामले में पहले रेल थानाध्यक्ष और चार सिपाही निलंबित
संवाददाता, गया जी. हावड़ा-जोधपुर बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक किलो सोना लूटपाट के मामले में पुलिस विभाग की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. इस चर्चित कांड में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस मुख्यालय ने केस के आइयू (अनुसंधान पदाधिकारी) वीरेंद्र प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है. उन पर मामले की जांच में लीपापोती करने का आरोप लगा है. बता दें कि 21 नवंबर को हावड़ा-जोधपुर बीकानेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक यात्री से एक किलो सोने की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस घटना के सामने आते ही रेल थाना में हड़कंप मच गया था. प्रारंभिक जांच में ही पुलिसकर्मियों की भूमिका संदिग्ध पायी गयी. इस मामले में सबसे पहले रेल थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया. उनके साथ चार सिपाहियों को भी निलंबित किया गया था. इस मामले की आगे की जांच में जब कई अहम बिंदुओं की अनदेखी और साक्ष्यों को कमजोर करने के आरोप सामने आये, तो पुलिस मुख्यालय ने केस के आइयू वीरेंद्र प्रसाद की भूमिका की समीक्षा की. जांच में यह पाया गया कि उन्होंने मामले में लीपापोती की है. इसी आधार पर उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया है.क्या कहते हैं पटना रेल डीएसपी
पटना रेल डीएसपी भास्कर रंजन ने बताया कि आइयू पर आरोप है कि उन्होंने केस करने के दौरान लीपापोती की है. इस मामले में उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया है. इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है. किसी भी स्तर पर लापरवाही या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. दोषी पाये जाने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. फरार आरोपितों की तलाश जारी है और जांच को नये सिरे से मजबूत करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में अनुसंधान किया जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




