पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के दिये निर्देश

Published by : Roshan Kumar Updated At : 28 Sep 2025 6:02 PM

विज्ञापन

दुर्गापूजा को लेकर गुरुआ थाना क्षेत्र में प्रशासन चौकस है. शनिवार को थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमाम ने गुरुआ बाजार के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

गुरुआ. दुर्गापूजा को लेकर गुरुआ थाना क्षेत्र में प्रशासन चौकस है. शनिवार को थानाध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमाम ने गुरुआ बाजार के विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. उन्होंने आयोजकों से सुरक्षा, विद्युत आपूर्ति, भीड़-भाड़ और स्वच्छता की जानकारी ली और सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरा व स्वयंसेवकों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. गुरुआ बाजार स्थित बस स्टैंड, सब्जी मार्केट, बीच बाजार, पच्चमा महादेव, बरतल्ला मोड़ और भवानी स्थान पर दुर्गापूजा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. थानाध्यक्ष ने पंडालों के आसपास पर्याप्त रोशनी और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए और आम जनता से कानून-व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन