ePaper

Gaya News : एएनएमएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में ट्रे में सिरिंज रखकर दिया जाने लगा इंजेक्शन

Updated at : 08 Apr 2025 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : एएनएमएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड में ट्रे में सिरिंज रखकर दिया जाने लगा इंजेक्शन

Gaya News : एएनएमएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड के हालात पर प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है.

विज्ञापन

गया. एएनएमएमसीएच के इमरजेंसी वार्ड के हालात पर प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है. इसके बाद बदलाव यहां साफ दिखने लगा है. इमरजेंसी वार्ड में दो दिन पहले तक मरीजों को इंजेक्शन बेड पर रखकर दिया जाता था. मंगलवार को इसमें बदलाव देखने को मिला कि ट्रे में सिरिंज रखकर नर्स मरीज के पास इंजेक्शन देने ले जा रही थी. इसके साथ मरीज व परिजनों के कुछ पूछने पर उन्हें बहुत ही शालीनता से जवाब दे रहे थे. अस्पताल कर्मचारियों ने कहा कि इस तरह की बात ही अस्पताल में होनी चाहिए, ताकि मरीज को किसी तरह की परेशानी नहीं हो. एक मृतक के परिजन ने बताया कि यहां पर तैनात कर्मचारी उनके मरीज के मौत होने के बाद पूछ कर कागज बनवा रहे हैं. यहां के लिए यह आश्चर्य की बात है. दो दिन पहले सोमवार के अंक में प्रभात खबर में रविवार मतलब लापरवाही की हदें पार शीर्षक से फोटो को दिखाते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गयी थी. इसके बाद अधीक्षक ने पत्र देकर 72 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी. अधीक्षक के कड़े रुख के बाद यहां स्थिति बदली-बदली दिखने लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन