ePaper

जलपा में सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

Updated at : 13 Sep 2025 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
जलपा में सरकारी योजनाओं की दी गयी जानकारी

गुरुआ प्रखंड के जलपा गांव में शनिवार को महिला प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के जलपा गांव में शनिवार को महिला प्रवास कार्यक्रम आयोजित किया गया. राजस्थान से आयी मीणा बनर्जी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला शक्ति अभियान के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है. भाजपा जिला उपाध्यक्ष करुणा कुमारी ने महिला सशक्तीकरण पर बल देते हुए दीदियों को प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामजतन यादव ने की. इस दौरान महिलाओं को पत्रक वितरित कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. उपस्थित महिलाओं ने सशक्त बनने का संकल्प लिया. सभा के दौरान नीतीश कुमार जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद और महिला शक्ति जिंदाबाद के नारे लगाये गये. कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला शक्ति समूह और स्थानीय कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन