Gaya News: 28000 करोड़ की लागत से गया में बन रहा है इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, अगले 10 वर्षों में नोएडा को देगा टक्कर
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 05 Jan 2025 8:33 PM
औद्योगिक गलियारा, गया (प्रतीकात्मक)
Gaya News: जीतन राम मांझी ने कहा है कि अगले 10 वर्षों में गया नोएडा को टक्कर देगा. उन्होंने कहा कि यहां 30 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.
Gaya News: केंद्रीय मंत्री और गया के सांसद जीतन राम मांझी ने यह घोषणा की है कि अगले 10 सालों में बिहार का गया जिला नोएडा को हर मामले में कड़ी टक्कर देगा. उन्होंने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि गया जिले के चहुंमुखी विकास के लिए मोदी और नीतीश सरकार ने कई अहम योजनाएं बनाई हैं. उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष के बजट में गया को कई बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए करोड़ों रुपये आवंटित किए गए हैं, जिनमें इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, विष्णु पद कॉरिडोर, महाबोधि कॉरिडोर, और एक्सप्रेस-वे जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. जीतन राम मांझी ने कहा कि आने वाले वर्षों में बिहार सबसे बड़ा औद्योगिक केंद्र बनने जा रहा है.

इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के बारे में जीतन राम मांझी ने दी जानकारी
गया के सांसद ने बताया कि बहुत जल्द डोभी क्षेत्र में एक विशाल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. इससे बिहार में बड़े पैमाने पर औद्योगिक केंद्र की स्थापना होगी. उन्होंने बताया कि इस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से देश के 10 राज्यों को जोड़ा जाएगा और इसके लिए 1600 एकड़ से अधिक भूमि की जरुरत होगी. इस परियोजना पर लगभग 28000 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इससे लगभग 10 लाख से 30 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
गया में बन रहा टेक्नोलॉजी सेंटर
जीतन राम मांझी ने बताया कि इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अलावा जिले के खिजरसराय में एक टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण किया जायेगा. इस परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी है. उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट को लेकर जल्द ही 15 से 20 एकड़ भूमि चिन्हित की जाएगी, और बाउंड्री वॉल का काम शुरू कर दिया जाएगा, जिसके बाद टेक्नोलॉजी सेंटर का निर्माण होगा.

बिहार में आकर काम करेंगे दूसरे राज्य के लोग- मांझी
जीतन राम मांझी ने अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को कहा कि अगले 10 वर्षों में गया जिला नोएडा जैसा विकसित होगा. इसके बाद गया जिले के लोगों को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि दूसरे राज्य से लोग गया में नौकरी करने आयेंगे.
इसे भी पढ़ें: Gaya News : बरकरार रहेगी ठिठुरन, नॉर्मल टेंपरेचर में 5.8 डिग्री की गिरावट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










