ePaper

एयरपोर्ट पर उपलब्ध हो जायेगा भारतीय मुद्रा

Updated at : 01 Oct 2024 10:56 PM (IST)
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर उपलब्ध हो जायेगा भारतीय मुद्रा

गया न्यूज : वापसी में भी विदेशी मुद्रा सहजता के साथ हो जायेंगे प्राप्त

विज्ञापन

गया न्यूज : वापसी में भी विदेशी मुद्रा सहजता के साथ हो जायेंगे प्राप्त

बोधगया.

गया एयरपोर्ट के रास्ते आवाजाही करने वाले विदेशी श्रद्धालुओं व पर्यटकों को अब गया एयरपोर्ट पर ही भारतीय मुद्रा उपलब्ध हो जायेगा. साथ ही बोधगया व अन्य स्थलों का भ्रमण कर वापस लौटते वाले विदेशी यात्रियों को भी गया एयरपोर्ट पर ही उनके लिए विदेशी मुद्रा सहजता के साथ उपलब्ध हो जायेगा. इसके लिए गया एयरपोर्ट पर विदेशी मुद्रा एक्सचेंज काउंटर खोल दिया गया है. उल्लेखनीय है कि 10 अक्तूबर से गया एयरपोर्ट के रास्ते थाईलैंड, म्यांमार के साथ ही भूटान से भी यात्री विमानों की आवाजाही शुरू हो जायेगी. इन विमानों से आने वाले विदेशी श्रद्धालुओं को गया एयरपोर्ट पर ही भारतीय मुद्रा उपलब्ध हो जायेगा व वापसी में वे यूएस डॉलर व अन्य दूसरे देशों के मुद्रा भी एक्सचेंज करा पायेंगे. इस संबंध में गया एयरपोर्ट डायरेक्टर बंगजीत साहा ने बताया कि पिछले दिनों ही भारतीय रिजर्व बैंक से अनुमादित एजेंसी की ओर से फॉरेन मनी एक्सचेंज काउंटर खोल दिया गया है. यह भी कि विदेशी श्रद्धालुओं को बोधगया पहुंचने के बाद उन्हें भारतीय मुद्रा एक्सचेंज करने के एवज में ज्यादा भुगतान करने की नौबत भी आती रहती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Gaya News in Hindi : यहां गया से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन