गया-आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में वृद्धि
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 15 May 2024 8:13 PM
यात्रियों की अत्याधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा गया और आनंद विहार के मध्य चलायी जा रही 03639/03640 गया-आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है.
गया. यात्रियों की अत्याधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा गया और आनंद विहार के मध्य चलायी जा रही 03639/03640 गया-आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है. अब इस स्पेशल के और पांच फेरे चलाये जायेंगे, ताकि रेलयात्रियों को रेल सफर करने में परेशानियों का सामना न करना पड़े. इस संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा व डिमांड को देखते हुए गया से आनंद विहार के बीच चलनेवाली समर स्पेशल ट्रेन के परिचालन में वृद्ध की गयी है. सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 03639 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट स्पेशल अब 16, 18, 20 व 22 मई को गया रेलवे स्टेशन से 18.00 बजे खुलेगी और सासाराम, डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर के रास्ते अगले दिन 09.15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 03640 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट स्पेशल 15, 17, 19, 21 व 23 मई को आनंद विहार से 12.00 बजे खुलेगी और कानपुर, प्रयागराज, डीडीयू, सासाराम के रास्ते अगले दिन 05.00 बजे गया रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










