गया से आनंद विहार जानेवाली क्लोन के फेरों में हुई वृद्धि

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गया से आनंद विहार व पटना से नयी दिल्ली के बीच क्लोन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया है.
गया. यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने गया से आनंद विहार व पटना से नयी दिल्ली के बीच क्लोन स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया है. यात्रियों की मांग व ट्रेन की उपयोगिता को देखते हुए गया-आनंद विहार क्लोन एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में वृद्धि की गयी है. पूमरे के सीपीआरओ ने बताया कि गाड़ी संख्या 02397 गया-आनंद विहार सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस अब पूरे जुलाई माह में (सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को छोड़कर) चलायी जायेगी. यह स्पेशल गया से 14.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 07.10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार-गया सुपरफास्ट क्लोन एक्सप्रेस स्पेशल अब पूरे जुलाई माह अर्थात दो जुलाई एक अगस्त तक (सप्ताह के प्रत्येक रविवार को छोड़कर) चलायी जायेगी. यह स्पेशल आनंद विहार से 08.20 बजे प्रस्थान कर देर रात 12.30 बजे गया रेलवे स्टेशन पहुंचेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




