ePaper

श्रीसूर्य नारायण अचल महायज्ञ का शुभारंभ

Updated at : 04 May 2025 7:53 PM (IST)
विज्ञापन
श्रीसूर्य नारायण अचल महायज्ञ का शुभारंभ

प्रखंड के बिकैपुर गांव में रविवार को भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीसूर्य नारायण अचल महायज्ञ का शुभारंभ किया गया. कलश यात्रा सूर्य मंदिर परिसर से शुरू होकर पारंपरिक गाजे बाजे वह घोड़े के साथ निकाली गयी.

विज्ञापन

मोहड़ा.

प्रखंड के बिकैपुर गांव में रविवार को भव्य कलशयात्रा के साथ श्रीसूर्य नारायण अचल महायज्ञ का शुभारंभ किया गया. कलश यात्रा सूर्य मंदिर परिसर से शुरू होकर पारंपरिक गाजे बाजे वह घोड़े के साथ निकाली गयी. कलशयात्रा में महिला व पुरुष श्रद्धालु भगवा रंग के कपड़े पहने थे. हजारों की संख्या में रहे श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयघोष लगा रहे थे. यात्रा सूर्य मंदिर से निकलकर तेतर डैम पहुंचकर मंत्रोच्चारण व विधिवत पूजा पाठ के बाद श्रद्धालुओं ने जलभरी कर पुनः वापस सूर्य मंदिर के प्रांगण में बने मंडप में कलश को रखा गया. बिकैपुर गांव निवासी निशांत कुमार, पारस सिंह, उमा सिंह व विक्की कुमार ने बताया कि सूर्य मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर सात दिवसीय श्री सूर्य नारायण अचल महायज्ञ का आयोजन किया गया है. इसका शुभारंभ कलशयात्रा के साथ किया गया है. प्रवचन कर्ता प्रभंजाननंद महराज के द्वारा रात्रि आठ बजे से लेकर 11 बजे तक प्रवचन किया जायेगा. 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रासलीला का आयोजन किया जायेगा. प्रवचनकर्ता प्रभंजाननंद महाराज ने कहा कि प्रवचन सुनने से जहां मनुष्य का मन शांत होता है. वहीं ज्ञान की वृद्धि होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन