ePaper

मगध विवि में एआइ अध्ययन के लिए आइआइटी पटना को डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी

Updated at : 14 Aug 2024 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
मगध विवि में एआइ अध्ययन के लिए आइआइटी पटना को डीपीआर बनाने की जिम्मेदारी

मगध विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अध्ययन को लेकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गठन किया जायेगा.

विज्ञापन

बोधगया. मगध विश्वविद्यालय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के अध्ययन को लेकर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का गठन किया जायेगा. इसके लिए आइआइटी पटना को डीपीआर व पाठ्यक्रम बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है. आइआइटी पटना के दो सदस्यीय टीम डॉ राहुल मिश्रा और डॉ ऋषभ सिंह ने बुधवार को कुलपति प्रो एसपी शाही से मुलाकात की. कुलपति ने कहा कि मगध विश्वविद्यालय राज्य का पहला विश्वविद्यालय होगा जहां आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की पढ़ाई अतिशीघ्र शुरू कर दी जायेगी. संपूर्ण बिहार व मगध क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक विश्वस्तरीय तकनीकी को पढ़ने व सीखने का अवसर मिलेगा. मगध विश्वविद्यालय का अपना प्राचीन गौरवशाली इतिहास रहा है. संपूर्ण मगध विश्वविद्यालय परिवार विश्वविद्यालय की गरिमा को वापस लाने के लिए प्रतिबद्ध है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का विभाग विश्वविद्यालय में खुलना उस दिशा में एक प्रभावी कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन