गया से होकर गुजरी हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी

लाॅकडाउन के 49 दिनों के बाद गया जंक्शन से यात्रियों को लेकर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी. मंगलवार की रात हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गया स्टेशन पर रुकी.
गया : लाॅकडाउन के 49 दिनों के बाद गया जंक्शन से यात्रियों को लेकर राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी. मंगलवार की रात हावड़ा-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गया स्टेशन पर रुकी. जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन से लगभग 128 यात्री गया उतरे, जबकि 98 लोग सवार हुए. ट्रेन पर सवार होने वाले लोगों को 90 मिनट पहले स्टेशन बुलाया गया.
स्टेशन पर उनकी स्क्रीनिंग की गयी. दूसरी ओर जो यात्री उतरे उनकी भी स्क्रीनिंग करायी गयी. जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह नयी दिल्ली से हावड़ा व नयी दिल्ली से भुवनेश्वर के लिए राजधानी एक्सप्रेस गया होकर गुजरेंगी. इन दोनों ट्रेनों से लगभग 500 लोग गया उतरेंगे. यहां पहले उनकी स्क्रीनिंग की जायेगी. डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि जितने भी लोग ट्रेन से उतरेंगे उन्हें अपने वाहनों से घर जाना है. विशेष परिस्थिति में केवल रेल यात्रियों के लिए ई-रिक्शा व बस की व्यवस्था की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










