ePaper

इ-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन यात्री हुए घायल

Updated at : 26 Mar 2025 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
इ-रिक्शा पलटने से आधा दर्जन यात्री हुए घायल

नवडीहा आमस मार्ग पर बुधवार को पेंदापुर गांव के समीप यात्रियों से भरा एक इ-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया. बताया जाता है कि रिक्शे में सवार दो महिलाएं समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

विज्ञापन

आमस. नवडीहा आमस मार्ग पर बुधवार को पेंदापुर गांव के समीप यात्रियों से भरा एक इ-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया. बताया जाता है कि रिक्शे में सवार दो महिलाएं समेत करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया है. स्वास्थ्यकर्मी रूपेश कुमार ने बताया कि गुरुआ सामाबिगहा निवासी मालती देवी, मुनिया देवी व मो सेराज को गंभीर चोटें आयी हैं. इन्हें प्राथमिक इलाज के बाद मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया है. कई घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में कराये जाने की खबर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन