गया एयरपोर्ट के रास्ते आज से रवाना होंगे हजयात्री

पहला विमान 6:50 बजे व दूसरा विमान 7:50 बजे गया से भरेगा उड़ान
पहला विमान 6:50 बजे व दूसरा विमान 7:50 बजे गया से भरेगा उड़ान बोधगया़ सूबे के हजयात्री रविवार से हज के लिए गया एयरपोर्ट के रास्ते रवाना होंगे. पहले दिन दो विमानों से हजयात्री गया से उड़ान भरेंगे. सोमवार से एक-एक विमान के माध्यम से हज यात्रा के लिए प्रस्थान करेंगे. हजयात्रियों को ले जाने के लिए अहले सुबह चार बजे ही स्पाइस जेट के विमान गया एयरपोर्ट पहुंच जायेंगे व पहला विमान सुबह 6:50 बजे व दूसरा विमान 7:50 बजे यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगा. हजयात्रियों के लिए गया एयरपोर्ट पर टेंट व पंडाल लगाये गये हैं. अन्य सभी सुविधाएं भी बहाल की गयी हैं, ताकि गर्मी से उन्हें राहत मिल सके. रविवार को प्रस्थान करने वाले ज्यादातर हज यात्री शनिवार की शाम को ही गया एयरपोर्ट पहुंच गये. गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर बंगजीत साहा ने बताया कि हजयात्रियों के लिए चिकित्सा व्यवस्था, पेयजल सहित सभी तरह की व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि सोमवार से एक विमान से हजयात्री प्रस्थान करेंगे व 30 मई को यहां से रवाना होने का सिलसिला खत्म हो जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










