ePaper

गुरुआ विधायक ने किया कई विकास कार्यों का उद्घाटन

Updated at : 14 Sep 2025 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
गुरुआ विधायक ने किया कई विकास कार्यों का उद्घाटन

गुरुआ प्रखंड के मंडा, बालू गंज, अमरसी बिगहा, कोयरी बिगहा और मंडा पहाड़ शिव मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन राजद विधायक विनय कुमार यादव ने फीता काटकर किया.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के मंडा, बालू गंज, अमरसी बिगहा, कोयरी बिगहा और मंडा पहाड़ शिव मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन राजद विधायक विनय कुमार यादव ने फीता काटकर किया. उद्घाटन में भवन निर्माण, पीसीसी सड़क, चबूतरा और चापाकल शामिल थे. विधायक ने कहा कि गुरुआ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दी जा रही है और सड़क, चापाकल, भवन व चबूतरा जैसी बुनियादी सुविधाएं गांव-गांव तक पहुंचाना प्राथमिकता है. गुरुआ, गुरारू और परैया प्रखंडों में कई महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी हो चुकी हैं और बाकी कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर पूरे किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है और शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क जैसे क्षेत्रों में और तेजी से काम होगा. इस अवसर पर मुखिया पति सुरेंद्र कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष जुम्मन खान, कॉन्ट्रैक्टर सुनील कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन