शंटिंग के दौरान मालगाड़ी का वैगन बेपटरी, जांच में जुटे अधिकारी

गया रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास मालगाड़ी का खाली एक वैगन मंगलवार की अहले सुबह बेपटरी हो गया. इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को सायरन बजाकर दी गयी. सूचना मिलते ही अधिकारियों के साथ-साथ इंजीनियरिंग विभाग व आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची.
गया. गया रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास मालगाड़ी का खाली एक वैगन मंगलवार की अहले सुबह बेपटरी हो गया. इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को सायरन बजाकर दी गयी. सूचना मिलते ही अधिकारियों के साथ-साथ इंजीनियरिंग विभाग व आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. बताया जाता है कि यार्ड में शंटिंग के लिए जा रही मालगाड़ी के प्वाइंट नंबर 57 के वैगन का पहिया पटरी से उतर गया. इस दौरान रेल परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ी. मेन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन नियमित रूप से जारी रहा. इसके बाद बेपटरी वैगन को राहत वाहन से हटाया गया. करीब तीन घंटे के बाद बेपटरी वैगन को पटरी कर लाने का काम किया गया. इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने राहत की सांस ली. गौरतलब है कि शंटिंग के दौरान पिछले एक महीने में तीन बार मालगाड़ी व इंजन बेपटरी होने की घटना हो गयी है. वहीं दूसरी ओर से इस मामले को डीडीयू मंडल के सीनियर अधिकारियों ने गंभीरता पूर्वक लिया है. घटना की जांच करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. अधिकारियों की टीम द्वारा जांच शुरू कर दी गयी है. वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच घटनास्थल पर पहुंच कर की. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




