टिकारी में घर में घुसकर लाखों की चोरी, 90 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर ले उड़े चोर

Updated:
विज्ञापन
90 हजार नगद सहित सोने चांदी के जेवरात की चोरी

चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान

Gaya Ji News : गया जिले के टिकारी शहर में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया. परिवार के सोए रहने के बावजूद चोर खिड़की से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. इलाके में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया जिले के टिकारी शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला बेलवन ठाकुरबाड़ी के समीप स्थित एक घर का है, जहां चोरों ने परिवार के घर में मौजूद रहने के बावजूद खिड़की की ग्रिल खोलकर लाखों रुपये की चोरी कर ली. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

90 हजार नकद समेत लाखों के जेवरात चोरी

जानकारी के अनुसार, राज स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधान सहायक जयनंदन शर्मा के घर को चोरों ने निशाना बनाया. पीड़ित रवि राज ने टिकारी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि मंगलवार को उनके माता-पिता अपने गांव अमरसी बिगहा गए थे. घर के निचले हिस्से में ताला लगाकर वह पत्नी और बच्चों के साथ ऊपरी मंजिल पर सो रहे थे. बुधवार सुबह नीचे आने पर देखा कि दरवाजा खुला हुआ था और खिड़की की ग्रिल हटाकर चोर अंदर घुस गए थे. चोरों ने गोदरेज में रखे 90 हजार रुपये नकद, करीब 100 ग्राम सोने के जेवर, 350 ग्राम चांदी के आभूषण तथा अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया.

पड़ोसी के घर में भी चोरी की कोशिश

चोरों ने इसी मोहल्ले में रहने वाले विष्णुकांत पाठक के घर में भी खिड़की तोड़कर घुसने का प्रयास किया. हालांकि घर के लोगों के जाग जाने के कारण चोर वहां से भाग निकले.

एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड ने की जांच

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुशांत कुमार चंचल, सीआई आशीष मिश्रा और थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया. एफएसएल टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए, जबकि खोजी कुत्ते को कोई विशेष सफलता नहीं मिली.

प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत



विज्ञापन
Vijay Pandey Tekari

लेखक के बारे में

By Vijay Pandey Tekari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन