गया-कोडरमा रेलखंड पर 45 मिनट तक रुकी रही वंदे भारत ट्रेन, इस कारण परिचालन बाधित

45 मिनट तक रुकी रही वंदे भारत ट्रेन
गया-कोडरमा रेलखंड के दिलवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी में तकनीकी खराबी आ जाने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया.
Gayaji News: (गयाजी से रोहित कुमार) गया-कोडरमा रेलखंड के दिलवा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक मालगाड़ी में तकनीकी खराबी आ जाने से रेल परिचालन प्रभावित हो गया. इस दौरान रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को बीच रास्ते में रोकना पड़ा. अचानक ट्रेन रुकने से यात्रियों में बेचैनी बढ़ गई और वे जानकारी लेने के लिए परेशान दिखे.
45 मिनट तक रुकी रही वंदे भारत ट्रेन
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी एवं तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और खराबी को दूर करने में जुट गई. करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद मालगाड़ी की तकनीकी समस्या ठीक की गई, जिसके बाद रेल परिचालन सामान्य हो सका. परिचालन बहाल होने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया गया. ट्रेन खुलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली.
Also Read: Kaimur News: भभुआ में सीबीआई और आरपीएफ की छापेमारी, अवैध रेलवे टिकट के साथ आरोपित गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sakshi kumari
साक्षी देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की धरती सीवान से आती हैं. पत्रकारिता में अपनी करियर की शुरुआत बिहार के चर्चित चैनलों में से एक News4Nation के साथ की. 3 सालों तक डिजिटल माध्यम से पत्रकारिता करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति में रुचि रखती हैं. हर दिन नया सीखने के लिए इच्छुक रहती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










