डुमरिया से पटना जाने वालों के लिए बड़ी खबर, सरकारी बस चलाने की मांग तेज, जानिए पूरी खबर

Updated:
विज्ञापन
Gayaji News

सरकारी बस

Gayaji News: जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों, व्यवसायियों और आम नागरिकों ने परिवहन मंत्री से इस रूट पर सरकारी बस चलाने की अपील की है.

विज्ञापन

Gayaji News: (डुमरिया प्रखंड से मनोज मिश्रा की रिपोर्ट)
गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड से पटना तक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग जोर पकड़ने लगी है. जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों, व्यवसायियों और आम नागरिकों ने परिवहन मंत्री से इस रूट पर सरकारी बस चलाने की अपील की है. लोगों का कहना है कि सीधी बस सेवा शुरू होने से हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

डुमरिया से राजधानी तक सीधा संपर्क बनाने की मांग

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा है कि डुमरिया से पटना (रानी पोखर) तक स्टेट हाईवे-69 का निर्माण पूरा हो चुका है. ऐसे में इस मार्ग पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस सेवा शुरू कर क्षेत्र को राजधानी से सीधे जोड़ना आवश्यक है.

180 से 200 किलोमीटर की यात्रा बनी परेशानी

स्थानीय लोगों के अनुसार डुमरिया से पटना की दूरी करीब 180 से 200 किलोमीटर है. इसके बावजूद यात्रियों को राजधानी पहुंचने के लिए दो से तीन बार वाहन बदलने पड़ते हैं. इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है, वहीं कई बार जरूरी काम भी प्रभावित हो जाते हैं.

मरीजों और छात्रों को सबसे अधिक दिक्कत

लोगों ने बताया कि इलाज के लिए मरीजों को पटना स्थित प्रमुख अस्पतालों जैसे पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज और महावीर कैंसर संस्थान जाना पड़ता है. वाहन बदलने की मजबूरी के कारण मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

शिक्षा और रोजगार के लिए भी जरूरी है बस सेवा

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पटना में बेहतर कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और रोजगार संबंधी अवसरों के लिए बड़ी संख्या में छात्र और युवा आते-जाते हैं. सीधी बस सेवा शुरू होने से छात्रों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी. व्यवसायियों का कहना है कि पटना से सीधा संपर्क मजबूत होने पर व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा आम यात्रियों को सुरक्षित, सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प उपलब्ध होगा.

जनप्रतिनिधियों ने सरकार से की पहल की मांग

डुमरिया जिला परिषद सदस्य रविन्द्र राम, सामाजिक कार्यकर्ता जैदी आलम खान, अनिल कुमार, लव कुमार, सरोज देवी, सुनैना कुमारी, परमानंद मिश्र, राजमोहन पाठक, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल राय, राहुल सोनी और भाजपा जिला पश्चिमी महामंत्री संजीव कुमार पाठक समेत कई लोगों ने सरकार से इस मांग पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है.

सीधी बस सेवा से बदल सकती है क्षेत्र की तस्वीर

स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि डुमरिया से पटना तक बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की सीधी बस सेवा शुरू होती है तो छात्रों, मरीजों, व्यवसायियों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी. साथ ही क्षेत्र का राजधानी से सीधा संपर्क मजबूत होगा और विकास की संभावनाओं को भी गति मिलेगी.

Also Read: गयाजी दौरे पर प्रभारी मंत्री विजय सिन्हा, विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन