गयाजी के ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल ने रचा इतिहास, जेईई एडवांस 2026 के ऑल इंडिया टॉपर शुभम समेत 18 छात्रों ने लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन

ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल ने रचा इतिहास

Gayaji News: गयाजी शहर के बिसार तालाब स्थित ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले शुभम कुमार सहित 18 सफल छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया.

विज्ञापन

Gayaji News: (गयाजी से संजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट)
गयाजी में जेईई एडवांस 2026 के परिणामों ने गया जिले को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। गयाजी शहर के बिसार तालाब स्थित ब्रिटिश इंग्लिश स्कूल में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल करने वाले शुभम कुमार सहित 18 सफल छात्रों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया. विद्यालय परिसर में छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का उत्साहपूर्वक स्वागत किया.

18 अभ्यर्थियों ने जेईई एडवांस में पाई सफलता

समारोह में शुभम कुमार के अलावा आयुष कुमार, समीर राज, सचिन प्रकाश, विनय कुमार और मुकेश कुमार समेत अन्य सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. विद्यालय के निदेशक भीमराज प्रसाद ने कहा कि यह सफलता वर्षों की मेहनत,अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन का परिणाम है. उन्होंने बताया कि विद्यालय से इस वर्ष 46 छात्रों ने जेईई एडवांस परीक्षा दी थी, जिनमें से 18 ने सफलता हासिल की.

बहन की सफलता के बाद संस्थान से जुड़े थे शुभम

उन्होंने शुभम कुमार की प्रेरणादायक यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि बहन श्रेया कुमारी की आईआईटी सफलता से प्रेरित होकर शुभम ने इसी संस्थान में पढ़ाई शुरू की और आज देश में पहला स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया.

9 विद्यार्थियों के लिए शुरु होगा सुपर-30

निदेशक ने यह भी घोषणा की कि जुलाई से कक्षा 8 और 9 के विद्यार्थियों के लिए सुपर-30 कार्यक्रम शुरू किया जाएगा. जिसके तहत चयनित छात्रों को पांच वर्षों तक निःशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधा मिलेगी. विद्यालय की इस उपलब्धि को गया और बिहार के लिए गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है.

Also Read: गयाजी में पैक्स चुनाव के दौरान मोहर लेकर भाग गया वोटर, कुछ देर के लिए थम गई वोटिंग

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन