गया के इमामगंज में सड़क हादसा, सीमेंट लदे ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल भींड और सड़क जाम लगाए महिलाएं

इमामगंज के विशुन बिगहा गांव के पास सीमेंट लदे ट्रक की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

इमामगंज थाना क्षेत्र के विशुन बिगहा गांव के समीप बुधवार को सीमेंट लदे एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 15 वर्षीय किशोर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक पर सवार दो अन्य युवक घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

शेरघाटी जाते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान इमामगंज थाना क्षेत्र के गंगटी गांव के मोनवार टोला निवासी 15 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार अभिषेक अपने दो साथियों के साथ बाइक से शेरघाटी जा रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद अभिषेक ट्रक के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दोनों साथी सड़क किनारे पड़े गोबर के ढेर पर गिरने से घायल हो गए.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया है.

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया. पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया और यातायात सामान्य कराने में जुटी रही.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन