गया के फतेहपुर में कार के बोनट से मिली 50 लीटर विदेशी शराब, नवादा के दो युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जब्त शराब के साथ पुलिस पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

फतेहपुर पुलिस ने जमहेता मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान झारखंड से लाई जा रही 50 लीटर विदेशी शराब जब्त की और दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Gaya News: गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 लीटर विदेशी शराब बरामद की. शराब को एक चारपहिया वाहन के बोनट में छिपाकर झारखंड से लाया जा रहा था. पुलिस ने मौके से नवादा के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

जमहेता मोड़ पर चल रही थी सघन जांच

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि एसआई अमरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी. इसी दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर जमहेता मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. जांच के दौरान एक संदिग्ध चारपहिया वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें बोनट के भीतर छिपाकर रखी गई करीब 50 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.

दो आरोपित गिरफ्तार, पूछताछ जारी

शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने वाहन चालक समेत एक अन्य युवक को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपित नवादा जिले के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और शराब की खेप के स्रोत तथा इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है.

शराब और वाहन जब्त, आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने बरामद विदेशी शराब और चारपहिया वाहन को जब्त कर लिया है. मामले में उत्पाद अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन