गया में पुलिस की कार्रवाई, गुप्त सूचना पर पुनौल गांव से तीन आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपित

गया के गुरुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

गुरुआ प्रतिनिधि. गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुनौल गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया.

पूर्व से दर्ज मामले में थी पुलिस को तलाश

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पुनौल गांव निवासी प्रदीप चौधरी, कुलदीप चौधरी और रवि चौधरी के रूप में हुई है. तीनों के खिलाफ पहले से दर्ज मामले में पुलिस को उनकी तलाश थी.

पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर बिना किसी विरोध के तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया. इसके बाद सभी को थाना लाकर पूछताछ की गई. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

अपराधियों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि गुरुआ थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से छापेमारी की जाएगी.


विज्ञापन
Pramod Kumar Verma Gurua

लेखक के बारे में

By Pramod Kumar Verma Gurua

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन