बेलागंज पैक्स चुनाव के नतीजे घोषित, पांच पंचायतों को मिले नए अध्यक्ष, जानिए कहां किसने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन
Gayaji News

जीते हुए प्रत्याशी

Gayaji News: बेलागंज प्रखंड की पांच पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई. मतगणना के बाद पांचों पंचायतों के विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई.

विज्ञापन

Gayaji News: (बेलागंज से अजीत कुमार की रिपोर्ट)
बेलागंज प्रखंड की पांच पंचायतों में हुए पैक्स चुनाव की मतगणना गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई. मतगणना के बाद पांचों पंचायतों के विजयी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई. परिणाम सामने आते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जीत का जश्न शुरू हो गया.

कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी हुई मतगणना

बेलागंज प्रखंड में पैक्स चुनाव की मतगणना बुधवार रात से ही शुरू कर दी गई थी. मतगणना केंद्रों पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. अधिकारियों की निगरानी में पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई.

इन पंचायतों में चुने गए नए पैक्स अध्यक्ष

मतगणना के बाद भलुआ-एक पंचायत से विपिन कुमार, कोरमथु पंचायत से कुंदन कुमार, खनेटा पंचायत से अतुल कुमार, बेल्हाड़ी पंचायत से गौतम कुमार तथा साकिर बिगहा पंचायत से अजीत कुमार को विजयी घोषित किया गया. सभी विजयी प्रत्याशियों को आधिकारिक रूप से जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया.

साकिर बिगहा में अजीत कुमार की रिकॉर्ड जीत

इस चुनाव में सबसे बड़ी जीत साकिर बिगहा पंचायत के अजीत कुमार ने दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 769 मतों के भारी अंतर से पराजित किया. यह पांचों पंचायतों में सबसे अधिक मतों का अंतर रहा, जिससे उनकी मजबूत पकड़ और जनसमर्थन का अंदाजा लगाया जा सकता है.

जीत की घोषणा होते ही जश्न में डूबे समर्थक

परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत का जश्न मनाया और खुशी का इजहार किया. कई जगहों पर समर्थकों ने नारेबाजी कर अपने उम्मीदवार की जीत का स्वागत किया.

बीडीओ ने सौंपे जीत के प्रमाण पत्र

प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ डॉ. राघवेंद्र कुमार शर्मा ने सभी निर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. उन्होंने बताया कि मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई तथा कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली.

किसानों और पंचायत के विकास का दिलाया भरोसा

जीत के बाद सभी निर्वाचित अध्यक्षों ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा करने, सहकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने और पंचायत के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया. चुनाव परिणाम के बाद क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा.

Also Read: गयाजी के डबूर पैक्स चुनाव में बैजनाथ पांडेय की जीत की हैट्रिक, अंतिम राउंड में पलटा मुकाबला

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन