अब गया से हावड़ा जाना हुआ आसान, 18 सितंबर से चलेगी वंदे भारत, जानें टाइम टेबल और रूट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 14 Sep 2024 9:55 AM

विज्ञापन

Gaya to Howrah Vande Bharat: 15 सितंबर को 16 कोच वाले गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. गया रेलवे स्टेशन स्थित छह नंबर प्लेटफॉर्म से हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत को रवाना किया जाएगा. इस आर्टिकल में आपको टाइम टेबल और रूट की जानकारी मिलेगी.

विज्ञापन

Gaya to Howrah Vande Bharat: 15 सितंबर को 16 कोच वाले गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. गया रेलवे स्टेशन स्थित छह नंबर प्लेटफॉर्म से हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत को रवाना किया जाएगा. इसकी तैयारी को लेकर डीडीयू मंडल के वरीय अधिकारियों से लेकर स्थानीय अधिकारी जुटे है.

पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ करेंगे.

वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन के दिन का शेड्यूल

15 सितंबर को गाड़ी संख्या 02304 गया-हावड़ा वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल गया से 11.00 बजे खुलकर 12.05 बजे कोडरमा, 13.25 बजे पारसनाथ, 14.30 बजे धनबाद, 15.40 बजे आसनसोल, 16.25 बजे दुर्गापुर रुकते हुए 19.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी. इसके लिए सिस्टम को अपडेट कर दिया गया है.

सीपीआरओ ने बताया कि गाडी संख्या 22303/22304 हावड़ा-गया-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का 18 सितंबर से नियमित परिचालन किया जायेगा. यह ट्रेन गया और हावड़ा से गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी.

Also Read: पितृपक्ष मेला में गयाजी आना हुआ आसान, तीर्थयात्रियों के लिए टूर पैकेज लॉन्च, मिलेंगी ये सुविधाएं

Howrah to Gaya Vande Bharat Express

वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से 06.50 बजे खुलकर 08.28 बजे दुर्गापुर, 08.53 बजे आसनसोल, 09.43 बजे धनबाद, 10.13 बजे पारसनाथ व 10.58 बजे कोडरमा रुकते हुए 12.30 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी.

Gaya to Howrah Vande Bharat Express

वापसी में गाड़ी संख्या 22304 गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस गया से 15.15 बजे खुलकर 16.15 बजे कोडरमा, 17.15 बजे पारसनाथ, 18.00 बजे धनबाद, 18.48 बजे आसनसोल, 19.11 बजे दुर्गापुर रुकते हुए 21.05 बजे हावड़ा जंक्शन पहुंचेगी.

पहली बार भागलपुर जंक्शन पहुंची वंदे भारत ट्रेन, ट्रायल रन सफल , देखिए वीडियो…

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन