Gaya News : करेंट लगने से युवक की मौत, चार महीने पहले हुई थी शादी

Gaya News : प्रखंड के गरजू बिगहा गांव में गुरुवार की सुबह करेंट लगने से संजय प्रसाद के 20 वर्षीय बेटे विनीत कुमार की मौत हो गयी.
गुरारू. प्रखंड के गरजू बिगहा गांव में गुरुवार की सुबह करेंट लगने से संजय प्रसाद के 20 वर्षीय बेटे विनीत कुमार की मौत हो गयी. वह अपने खेत में गेहूं के पटवन के लिए गया हुआ था. इस दौरान रास्ते में करेंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. हालांकि, घटना की जानकारी पाते ही उसके परिजन व गांववाले दौड़े और उसे गुरारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. वहां से गया मेडिकल रेफर कर दिया गया. वहां डॉक्टरों ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया. इस हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. बता दें कि युवक की लगभग चार माह पूर्व ही शादी हुई थी. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी ज्योति कुमारी एवं उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










