Gaya News : 10 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार

Gaya News : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत मैगरा थाने की पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर नौ लीटर 595 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.
डुमरिया. डुमरिया प्रखंड अंतर्गत मैगरा थाने की पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर नौ लीटर 595 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में मैगरा थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के ग्राम चोन्हा निवासी दीपक कुमार पिता भरत भुइंया को एक बोतल 350 एमएल के साथ गिरफ्तार किया गया है. वहीं चोन्हा बरवाडीह गांव निवासी सुनील यादव को नौ लीटर 250 एमएल के अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों के यहां शराब की बिक्री की जा रही है. गुप्त सूचना के आधार पर इन दो धंधेबाजों के घर छापेमारी की गयी, जहां से शराब जब्त की गयी है. पुलिस दोनों धंधेबाज को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




