Gaya News : दिल्ली और गोड्डा के बीच नयी ट्रेन का परिचालन आज से

Allahabad: A train halts on inundated railway tracks following heavy rainfall, at a railway station in Prayagraj (Allahabad), Monday, Sept. 30, 2019. (PTI Photo) (PTI9_30_2019_000249A)
Gaya News : प्रयागराज-डीडीयू-गया-कोडरमा-न्यू गिरिडीह-मधुपुर- जसीडीह-देवघर के रास्ते दिल्ली और गोड्डा के मध्य एक नयी ट्रेन 14049 व 14050 गोड्डा- दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का परिचालन किया जायेगा.
गया. प्रयागराज-डीडीयू-गया-कोडरमा-न्यू गिरिडीह-मधुपुर- जसीडीह-देवघर के रास्ते दिल्ली और गोड्डा के मध्य एक नयी ट्रेन 14049 व 14050 गोड्डा- दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का परिचालन किया जायेगा. इस नई ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01, द्वितीय एवं तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02-02, तृतीय वातानुकूलित इकोनोमी श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 06 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे. पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि इस नयी ट्रेन का शुभारंभ नौ अक्तूबर को दिल्ली से गाड़ी संख्या 04050 दिल्ली-गोड्डा उद्घाटन स्पेशल के रूप में किया जायेगा. दिल्ली से यह उद्घाटन स्पेशल 15.00 बजे खुलकर अगले दिन 03.45 बजे डीडीयू, 06.55 बजे गया, 08.25 बजे कोडरमा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 15.45 बजे गोड्डा पहुंचेगी. इस ट्रेन का नियमित परिचालन दिल्ली से 14 अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार को और गोड्डा से 16 अक्तूबर से प्रत्येक बुधवार को किया जायेगा. गाड़ी संख्या 14050 दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस 14 अक्तूबर से प्रत्येक सोमवार को दिल्ली से 15.00 बजे खुलकर 17.33 बजे टुंडला, 20.10 बजे कानपुर, 22.45 बजे प्रयागराज रुकते हुए अगले दिन 03.45 बजे डीडीयू, 04.35 बजे भभुआ रोड, 05.18 बजे सासाराम, 05.40 बजे डेहरी ऑन सोन, 06.55 बजे गया, 08.25 बजे कोडरमा, 10.00 जमुआ, 10.35 बजे न्यू गिरीडीह, 12.15 बजे मधुपुर, 13.10 बजे जसीडीह, 13.38 बजे देवघर, 14.02 बजे ककनी व 14.33 बजे हंसडीहा रुकते हुए 15.45 बजे गोड्डा पहुंचेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 14049 गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन 16 अक्तूबर से प्रत्येक बुधवार को गोड्डा से 10.00 बजे खुलकर 10.48 बजे हंसडीहा, 11.02 बजे ककनी, 11.43 बजे देवघर, 12.00 बजे जसीडीह, 12.45 बजे मधुपुर, 15.06 बजे न्यू गिरीडीह, 15.38 बजे जमुआ, 17.22 बजे कोडरमा, 18.50 बजे गया, 19.48 बजे डेहरी ऑन सोन, 20.05 बजे सासाराम, 20.35 बजे भभुआ रोड, 21.30 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 00.50 बजे प्रयागराज, 03.15 बजे कानपुर, 06.00 बजे टुंडला रुकते हुए 09.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




