Gaya News : गया के कोतवाली थाना परिसर में चोरी, इ-रिक्शा उड़ा ले गये

Updated:
विज्ञापन
Gaya News : गया के कोतवाली थाना परिसर में चोरी, इ-रिक्शा उड़ा ले गये

Gaya News : शहर में चोरी की घटनाएं इस कदर बढ़ती जा रही हैं कि अब चोरों का दुस्साहस थाना परिसरों तक पहुंच गया है. ताजा मामला कोतवाली थाना से सामने आया है.

विज्ञापन

गया. शहर में चोरी की घटनाएं इस कदर बढ़ती जा रही हैं कि अब चोरों का दुस्साहस थाना परिसरों तक पहुंच गया है. ताजा मामला कोतवाली थाना से सामने आया है, जहां थाना परिसर में जब्त कर रखे गये एक इ-रिक्शे को चोरों ने चुरा लिया. इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. घटना की पुष्टि करते हुए उन्होंने बताया कि प्राथमिकी कांड संख्या 233/25 में जब्त एक इ-रिक्शा थाना परिसर के समीप रखा गया था, जिसे चोर गिरोह ने चुरा लिया. प्रकरण तब उजागर हुआ जब कांड के अनुसंधान पदाधिकारी शिवकुमार सिंह ने देखा कि जब्त इ-रिक्शा अपनी जगह से गायब है. इसके बाद मामले की जांच के लिए थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये. फुटेज में एक युवक इ-रिक्शा को ले जाते हुए दिखाई दिया, जिससे चोरी की पुष्टि हुई. कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर संदिग्ध युवक की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये हैं, क्योंकि यह चोरी प्रत्यक्ष रूप से पुलिस निगरानी के बीच परिसर से हुई है. आमजनों का कहना है कि जब थाने के भीतर से इस तरह चोरी हो सकती है, तो शहर की सुरक्षा की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रांजल पांडेय

लेखक के बारे में

By प्रांजल पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन