ePaper

अप्रैल के शुरुआत में ही तपने लगी धरती, पारा 40 के पास

Updated at : 08 Apr 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
अप्रैल के शुरुआत में ही तपने लगी धरती, पारा 40 के पास

दोपहर में इतनी कड़ी धूप रह रही है कि घर निकलना भी दुश्वार

विज्ञापन

गया. अप्रैल के शुरुआत में ही धरती तपने लगी है. दोपहर में इतनी कड़ी धूप रह रही है कि घर निकलना भी दुश्वार हो रहा है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम में परिवर्तन के आसार थे पर हवा का रूख बदल जाने के कारण इसकी दिशा बदल गयी है. फिलहाल यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रह रही है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा. दिन में कड़ी धूप व गर्म हवा की वजह से तपिश रही. लू जैसी स्थिति देखने को मिल रही है. दोपहर में बाजार में सन्नाटा पसरा रह रहा है. दिन ढलने के बाद बाजार में चहल-पहल दिखायी दी. अगले दो- तीन में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के उपर जाने की संभावना जतायी गयी है. अभी से ही सत्तू, बेल के सर्बत व आमझोरा के ठेले के साथ आइसक्रीम आदि शीतल पेय के दुकानों पर भीड़-भीड़ देखी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANCHDEV KUMAR

लेखक के बारे में

By PANCHDEV KUMAR

PANCHDEV KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन