Gaya News. गया समाहरणालय में 12 बजे लगेगा जनता दरबार, शहर में सुबह बनी रहेगी जाम की स्थिति

Updated:
विज्ञापन
Gaya News. गया समाहरणालय में 12 बजे लगेगा जनता दरबार, शहर में सुबह बनी रहेगी जाम की स्थिति

गया समाहरणालय.

Gaya News. आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर शुक्रवार को गया समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

Gaya News. आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर शुक्रवार को गया समाहरणालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया जायेगा. जनता दरबार दिन के 12 बजे से शुरू होगा. इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोग अपनी समस्याएं, शिकायतें व आवेदन प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे. प्राप्त मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश भी दिये जायेंगे. प्रशासन की ओर से लोगों से निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की गयी है.

गया नगर निगम सहित तीन नगर पर्षदों में सशक्त स्थायी समिति का होगा चुनाव

गया नगर निगम तथा शेरघाटी, टिकारी व बोधगया नगर पर्षद में शुक्रवार को सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर चुनाव कराया जायेगा. चुनाव प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू होगी. इसे लेकर संबंधित नगर निकायों में प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर स्थानीय राजनीति में भी सरगर्मी तेज है. चुनाव परिणाम के बाद संबंधित नगर निकायों में समिति का गठन पूरा हो जायेगा.

सुबह छह से आठ बजे तक गया जी शहर में जाम का अलर्ट

शहरवासियों को शुक्रवार की सुबह जाम की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. सुबह छह बजे से आठ बजे तक नगर निगम गेट, जीबी रोड स्थित केदारनाथ मार्केट के मुख्य गेट के समीप व बाइपास इलाके में जाम की स्थिति बनी रहने की संभावना है. इन मार्गों पर सुबह के समय वाहनों का दबाव बढ़ने से आवागमन प्रभावित हो सकता है. जानकारी के अनुसार, स्कूल वाहनों, ऑफिस जाने वाले लोगों व बाजार खुलने के कारण इन इलाकों में ट्रैफिक का दबाव अचानक बढ़ जाता है. खासकर जीबी रोड व नगर निगम गेट के आसपास सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है. बाइपास पर भी भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात प्रभावित रहने की आशंका है.

विज्ञापन
Gauri Shankar

लेखक के बारे में

By Gauri Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन