Gaya News : पुलिस ने मालवाहक वाहनों को बाराचट्टी में रोका

Updated at : 28 Jan 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : पुलिस ने मालवाहक वाहनों को बाराचट्टी में रोका

Gaya News : पुलिस प्रशासन ने कुंभ यात्री वाहनों को राहत देने की कवायद के तहत झारखंड से आनेवाले मालवाहक वाहनों को रोका.

विज्ञापन

बाराचट्टी.

पुलिस प्रशासन ने कुंभ यात्री वाहनों को राहत देने की कवायद के तहत झारखंड से आनेवाले मालवाहक वाहनों को रोका. इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं बिहार से यात्री वाहनों के जरिये जा रहे हैं. राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतार नहीं लगे, इसी को लेकर जिला प्रशासन ने यह पहल की है. इसके तहत झारखंड से आने वाले मालवाहक वाहनों को रोका गया है. इन्हें देर रात खोला जायेगा. सड़कों पर कुंभ यात्रियों के वाहन सुगमता पूर्वक जा रहे हैं. कुंभ यात्रियों ने इसके लिए बिहार के पुलिस प्रशासन को साधुवाद दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन