Gaya News : गया हवाई अड्डे पर हिंदी पखवारे के तहत चित्र अभिव्यक्ति प्रतियोगिता

Gaya News : हिंदी पखवारा- 2024 के दौरान गया हवाई अड्डे पर शुक्रवार को चित्र अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
बोधगया. हिंदी पखवारा- 2024 के दौरान गया हवाई अड्डे पर शुक्रवार को चित्र अभिव्यक्ति प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में गया हवाई अड्डे पर तैनात सभी कार्मिकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया. प्रतियोगिता में अभिभाषण के दौरान एयरपोर्ट डायरेक्टर बंगजीत साहा ने सभी कार्मिकों से निवेदन किया कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लें एवं इसका लाभ उठाएं. साथ ही उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक हिंदी में कार्य करें और यह सिलसिला पूरे वर्ष चलता रहे. प्रतियोगिता में निर्णायक के तौर पर पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय, गया से वरिष्ठ प्रबंधक (राजभाषा) सह सचिव, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) दिवाकर कुमार आमंत्रित थे. प्रतियोगिता का आयोजन व संचालन एयरपोर्ट डायरेक्टर के मार्गदर्शन में गया हवाई अड्डा के राजभाषा विभाग के प्रभारी अमरेश कुमार पांडेय द्वारा किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










