Gaya News : गया होकर चलेगी पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 Sep 2024 6:14 PM

विज्ञापन

Gaya News :यात्रियों की डिमांड व सुविधा को देखते हुए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन गया रेलवे स्टेशन से होकर कोडरमा, गोमो, बोकोरो, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, दुर्ग व नागपुर के रास्ते चलायी जायेगी.

विज्ञापन

गया. यात्रियों की डिमांड व सुविधा को देखते हुए रेलवे ने पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन गया रेलवे स्टेशन से होकर कोडरमा, गोमो, बोकोरो, रांची, राउरकेला, बिलासपुर, दुर्ग व नागपुर के रास्ते चलायी जायेगी. इस संबंध में पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 03253 पटना-सिकंदराबाद स्पेशल ट्रेन 14 अक्तूबर से 30 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार व बुधवार को पटना से 15.00 बजे खुलकर क्रमशः बुधवार व शुक्रवार को 03.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी. वहीं गाड़ी संख्या 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन 16 अक्तूबर से एक जनवरी 2025 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को हैदराबाद से 22.50 बजे खुलकर शुक्रवार को 11.30 बजे पटना पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 07256 सिकंदराबाद-पटना स्पेशल ट्रेन 18 अक्तूबर से 27 दिसंबर तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को सिकंदराबाद से 21.00 बजे खुलकर रविवार को 09.30 बजे पटना पहुंचेगी. यह ट्रेन गया-कोडरमा-गोमो-बोकोरो-रांची-राउरकेला-बिलासपुर-दुर्ग-नागपुर के रास्ते से चलेगी. इसके लिए सिस्टम को अपडेट करने की तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन