गया के एक अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के अभाव में मरीज की मौत, आक्रोशित परिजन कर रहे हंगामा...

Updated at : 29 Aug 2024 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
gaya news | Gaya News: Patient dies due to lack of treatment in a sub-divisional hospital of Gaya

मरीज की मौत के बाद रोते विलखते परिजन

Gaya News: गया जिले के एक अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के अभाव में एक युवक की मौत हो गई है. जिसके बाद आक्रोशित परिजन अस्पताल के गेट पर शव रखकर कर हंगामा कर रहे हैं.

विज्ञापन

Gaya News: गया जिले के एक अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के अभाव में एक युवक की मौत हो गई है. जिसके बाद आक्रोशित परिजन अस्पताल के गेट पर शव रखकर कर हंगामा कर रहे हैं. परिजनों का आरोप है कि मरीज को रेफर किया गया था, जिसके बाद अस्पताल में एक भी एम्बुलेंस नहीं मिला. जिससे मरीज की मौत हो गई. यह घटना शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल की बताई जा रही है.

मृतक की पहचान रंमोली मांझी के रूप में की गई है. जो शेरघाटी थाना क्षेत्र के कमात गांव का रहने वाला था.

Also Read: नवादा में पानी में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक को बचाने के प्रयास में दूसरा डूबा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…

जानकारी के अनुसार, शेरघाटी अस्पताल में इस मरीज को इलाज के लिए ले जाया गया था. यहां से मरीज को चिकित्सकों द्वारा गया रेफर कर दिया गया था. जब मरीज के परिजनों ने एंबुलेंस मांगा तो उनसे 400 रुपये मांगे गए. बताया जा रहा है कि मरीज के परिजन आर्थिक रूप से काफी कमजोर थे और उनके पास एंबुलेंस वाले को देने के लिए 400 रुपये नहीं थे. जिसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने जाने से इनकार कर दिया.

आर्थिक तंगी के कारण मरीज के परिजन पैसा नहीं दे सके और मरीज की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. परिजन शव को अस्पताल के गेट पर रखकर डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए. इधर शेरघाटी अस्पताल के उपाधीक्षक ने हंगामे को लेकर सीएस को रिपोर्ट भेजी है.

चंपाई सोरेन का JMM के सभी पदों से इस्तीफा, 30 अगस्त को ज्वाइन करेंगे बीजेपी

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन