Gaya News: एक चालू नहीं, अब दूसरा विद्युत शवदाह गृह हो रहा तैयार, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 07 Apr 2025 10:13 PM
निरीक्षण करते नगर आयुक्त
Gaya News: गया जिला में दूसरा विद्युत शवदाह गृह तैयार हो रहा. हालंकि जिले में बना पहला शवदाह गृह अब तक चालू नहीं हो सका है. सोमवार को नगर आयुक्त कुमार अनुराग विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण किया.
Gaya News: गया के विष्णुपद में एक प्रदूषण रहित शवदाह गृह चालू नहीं हुआ और विष्णुपद मंदिर के दक्षिण दूसरा विद्युत शवदाह गृह के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है. सोमवार को नगर आयुक्त कुमार अनुराग विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण करने पहुंचे. नगर अयुक्त ने कहा कि विद्युत शवदाह गृह लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी. यहां काम जोर-शोर से चलाया जा रहा है. इस दौरान परियोजना निदेशक बुडको ने बताया कि विद्युत शवदाह गृह में एक वेटिंग हॉल, दो शौचालय, शवदाह के लिए कमरे का निर्माण कराया जा रहा है. इस काम को 25 जून तक पूरा कर लिया जायेगा. इस निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त ने रबर डैम व देवघाट की सफाई व्यवस्था का जायजा लिय
अब कितने शवदाह गृह बनायेंगे
वार्ड नंबर 32 के पार्षद गजेंद्र सिंह ने कहा कि पहले से नगर निगम की ओर से करीब छह करोड़ रुपये खर्च कर प्रदूषण रहित शवदाह गृह बनाया गया है. इसमें अब तक शवदाह की व्यवस्था नहीं की गयी है. अब विद्युत शवदाह गृह का निर्माण किया जाना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि इस तरह के काम पर रोक लगनी चाहिए. योजना का दोहरीकरण होने से जनता का पैसा ही बर्बाद हो रहा है.
फायदेमंद होगा शवदाह गृह
बुडको कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि जनसंख्या अधिक होने के चलते यहां के विद्युत शवदाह गृह लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा. तीन करोड़ 30 लाख रुपये से शवदाह गृह का निर्माण किया जा रहा है. कोशिश की जा रही है कि शवदाह गृह का काम जल्द समाप्त कर लिया जाये. यहां पर निगम की ओर से प्रदूषण रहित शवदाह गृह किस कारण से चालू नहीं हो सका है, अगली बार आने के बाद देखेंगे. प्रदूषण से मुक्ति के लिए खुले में शवदाह को बंद करना होगा. सभी के सहयोग से ही यह काम संभव होगा.
Also Read: दरभंगा एयरपोर्ट पर एयरफोर्स की टीम करेगी निरीक्षण, डायरेक्टर ने दी सांसद को जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










